नवगछिया: उत्कर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन, एमएएम कॉलेज की छात्राएं सम्मानित
नवगछिया अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय (MAM कॉलेज) की छात्राओं ने एक बार फिर अपना परचम लहराया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ अवधेश रजक एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ विभांशु मंडल ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर