सहारनपुर: बारिश के बीच किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, 13 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन, गन्ना भुगतान और खाद संकट मुख्य मुद्दे
सहारनपुर में मंगलवार दोपहर एक बजे किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। मूसलाधार बारिश के बीच किसानों ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, जिसमें समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी गई।