कटिहार: नेपरा गांव में घरेलू विवाद से तंग होकर महिला ने खा लिया जहर, सदर अस्पताल में इलाज के बाद बची जान
गुरुवार को एक महिला को काफी गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया। महिला ने जहर खा लिया था। जहां मौजूद चिकित्सकों के द्वारा उपचार करने के बाद महिला की जान बचा ली गई। जहर खाने का कारण घरेलू विवाद बताया गया। हालांकि चिकित्सक के द्वारा उपचार करने के बाद महिला खतरे से बाहर है और चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज जारी है।