कटिहार: सदर अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यशाला, 10 फरवरी से लोगों को एमडीए दवा खिलाया जाएगा
कार्यशाला का नेतृत्व सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ सिंह ने किया। कार्यशाला में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर वार्ता की गई और बताया गया कि जिले में 10 फरवरी से एमडीए की दवा लोगों को खिलाई जाएगी और इस दवा को कैसे खिलाया जाएगा। इसके बारे में विस्तार से स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी गई। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले फाइलेरिया मुक्त बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।