कटिहार: जिले के अलग-अलग स्थानों से शराब मामले में दो पुरुष व एक महिला को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग के द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीने के आरोप में दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल जांच के बाद मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।