गुना नगर: राजपुरा और गावरी गांव के खेतों में आग, चार झुलसे, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी
गुना जिले में राघोगढ़ के ग्राम राजपुरा और गावरी में खेतों में 30 अप्रैल और 1 मई की रात लगी आग में मुकेश गुर्जर लक्ष्मीकांत रजनीकांत संजू गुर्जर गंभीर रूप से झुलस गए। रजनीकांत संजू को भोपाल रेफर किया है, मुकेश लक्ष्मीकांत का राघोगढ़ में उपचार जारी है। 4 मई को कलेक्टर ने कहा, शाम को आदेश जारी कर पीड़ितों को ₹50000 की रेडक्रॉस सोसायटी से आर्थिक सहायता दी है।