लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के मिर्जागंज गांव में अराजक तत्वों ने किसानों की महीनों की मेहनत पर एक ही रात में पानी फेर दिया। अज्ञात लोगों ने खेतों में घुसकर तैयार खड़ी केले की फसल काटकर नष्ट कर दी, जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।