बाड़मेर: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बाड़मेर द्वारा गुरुवार को व्यापारिक सम्मेलन का किया गया आयोजन
Barmer, Barmer | Mar 14, 2024 भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को बाड़मेर के केमिस्ट भवन में व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने की। सम्मेलन में उपस्थित व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारियों को केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई।