बाड़मेर: 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र बाड़मेर में प्रदर्शनी व संगोष्ठी का होगा आयोजन
Barmer, Barmer | Mar 15, 2024 विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओं को जागृत करने एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में अवगत कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 15 मार्च को सूचना केन्द्र बाड़मेर में एक प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी कंवराराम ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में उपभोग्य वस्तुओं के माप के तरीके, गुणवता की जॉच की प्रक्रिया बताई जाएगी।