बालोद: झाड़ू लगा रही 90 वर्षीय महिला को कोबरा ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत; डसने के बाद सांप पास में बैठा रहा
Balod, Balod | Jun 26, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरही में कोबरा सांप के डसने से 90 वर्षीय अंकलही बाई साहू की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे वह अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान झाड़ू पास से गुजर रहे कोबरा सांप को लग गई, जिससे सांप ने उनके पैर में डस लिया।