शामली: शामली के बनत कस्बे से गुमशुदा 5 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने विशेष टीम बनाकर 2 घंटों में खोजा, मिली तारीफ
Shamli, Shamli | Apr 23, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि कस्बा बनत के मोहल्ला आजादनगर से एक 5 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेलते समय रास्ता भटक गई, जिसका परिजनों को कोई सुराग नही मिला। सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को गंभीरता से लेते हुए बच्ची की खोजबीन के लिए एक विशेष टीम बनाई गई, जिसके द्वारा बच्ची को 2 घंटे के भीतर ही सकुशल खोज लिया।