शाहजहांपुर महानगर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के वेयरहाउस का आज बुधवार को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने वेयरहाउस की बाउंड्री वॉल करवाने के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की क्रियाशीलता को भी चेक किया।