झांसी: झांसी में अफसरों ने बुजुर्ग महिला की पेंशन की बंद, बिरगुवां गांव की महिला खुद को जिंदा साबित करने के लिए लगा रही चक्कर
Jhansi, Jhansi | May 4, 2025 झांसी में अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला को बिना सत्यापन के ही मृत घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं उसे मिलने वाली बृद्धावस्था पेंशन भी बंद कर दी गई। अब दाने-दाने को मोहताज महिला अधिकारियों को अपने जीवित होने का प्रमाण दे रही है। लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।