बरेली: भमौरा थाने में दर्ज छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 2 साल की सजा
भमौरा थाने में वर्ष 2018 में दर्ज हुई छेड़छाड़ करने के मामले में नन्हेंलाल नाम के आरोपी को न्यायालय ने दोषी पाया है, बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोपी पर आरोप सिद्ध होने के बाद उसे 2 साल की सजा सुनाई गई है और 3500 रुपए का आर्थिक दंड भी आरोपी पर डाला गया है पूरे मामले में बरेली पुलिस ने बुधवार देर रात प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।