बरेली: डेला पीर स्थित एसबीआई की बैंक शाखा में 10 लाख रुपए के गबन का मामला, बैंक शाखा के प्रबंधक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक स्वदेश श्रीवास्तव ने थाने पर दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया है कि दिसंबर 2023 में डेला पीर शाखा के सीनियर एसोसिएट नर बहादुर थापा और शाखा प्रबंधक अमित शुक्ला ने एटीएम से एक्सचेंज करने के लिए रुपए निकाले थे दोनों ने मिलकर 20 लख रुपए की जगह एटीएम में 10 लाख रुपए जमा किया इसके बाद सीनियर एसोसिएट छुट्टी पर चले गए।