बरेली: बरेली रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के कटे दोनों पैर
बरेली रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला फारुख का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि वह बरेली से दिल्ली जा रहा था उसी दौरान बरेली रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर यह हादसा हो गया।