अमरोहा: अमरोहा में बदमाश किसी और को मारने आए थे, स्कॉर्पियो सवारों पर जमकर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Jun 9, 2026 अमरोहा में सड़क पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बदमाश जिस व्यक्ति को निशाना बनाना चाहते थे, वह कोई और था, लेकिन पहचान में हुई गलती के कारण स्कॉर्पियो सवार युवकों पर गोलियां बरसा दी गईं। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।