नगड़ी: पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर स्थित एक बंद घर में हुई चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Nagri, Ranchi | Jun 11, 2026 पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर स्थित एक बंद घर में हुई चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शातिर चोर संतोष कुमार राठौर को गिरफ्तार किया है।