अनूपपुर: सड़क मरम्मत में लापरवाही: बीच सड़क पर मिट्टी डालने से बढ़ी लोगों की परेशानी
अनूपपुर के ग्राम पंचायत दैखल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहे मरम्मत कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क किनारे भराव करने के बजाय बीच सड़क पर मिट्टी डाल दी, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।