सावर: गाँधी पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, विशेष सत्र में योग नृत्य की धूम, योग साधकों का हुआ स्वागत
Sawar, Ajmer | Jun 9, 2026 आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत शहर में सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में संचालित नियमित योग कक्षा के दौरान आज विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।सत्र में योग साधकों ने विभिन्न योगासनों के साथ आकर्षक योग नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।योग शिक्षक जेपी सोनी ने मंगलवार देर शाम 7 बजे जानकारी दी।