हथुआ: मीरगंज के सबेया पिकेट के पास से एक पिकअप पर लदे 8 मवेशियों को किया गया बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
मीरगंज के सबेया पिकेट के पास से पुलिस ने वाहन जाँच के क्रम मैं एक पिकअप पर लदा 8 मावेशीयों को बरामद किया वहीं 3 पशु तस्करो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पशु तस्करो में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले गालू यादव, धर्मेन्द्र यादव और संतोष यादव का नाम शामिल है। गोपालगंज पुलिस ने सोमबार कि शाम 4:40 में इसकी जानकारी दी।