हमीरपुर: मीरा तालाब में संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, बाइक और मोबाइल गायब होने से अनहोनी की आशंका
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बा के मीरा तालाब में ब्लाक के पीछे के निवासी युवक तौसीब का शव मिला। उसकी बाइक मोबाइल गायब होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।