रफीगंज: रफीगंज के बंचर बंगड़ा निवासी कारगिल युद्ध के वीर शहीद सिपाही शिव शंकर दयाल का मनाया गया शहादत दिवस
रफीगंज के बंचर बंगड़ा गांव निवासी कारगिल युद्ध के वीर शहीद सिपाही शिव शंकर दयाल का शहादत दिवस गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे शिव दयाल गुप्ता ने बताया कि शहादात दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।