कोंडागांव: लोक अदालत में 5 साल पुरानी कड़वाहट पिघली, समझौते से खत्म हुआ विवाद
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोंडागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत में थाना फरसगांव के वर्ष 2022 से लंबित आपराधिक प्रकरण का आपसी समझौते के जरिए निराकरण किया गया। प्रकरण में छत्तीसगढ़ शासन विरुद्ध सुभाशिष दास मामला न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें प्रार्थी एवं उसके पिता ने आरोपी पर अश्लील गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।