मोतिहारी: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 28 रघुनाथपुर में नव निर्मित छठ घाट का निरीक्षण मेयर प्रीति कुमारी ने किया
मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 28 रघुनाथपुर में नव निर्मित छठ घाट का निरीक्षण मेयर प्रीति कुमारी एवं स्थानीय निगम पार्षद के द्वारा किया गया। साथ ही रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर के समीप स्थित छठ घाट की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। क्षेत्र की स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जानकारी रविवार शाम करीब 04 बजे मिली।