बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में दबंगों ने बर्खास्त सिपाही के साथ की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में दबंगों द्वारा बर्खास्त सिपाही के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट के दौरान सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू करदी है। पुलिस कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।