बरेली: कलेक्ट्रेट प्रांगण में नागरिक सुरक्षा संगठन के 62वें स्थापना दिवस पर डीएम ने किया ध्वजारोहण
बरेली के कलेक्ट्रेट प्रांगण में नागरिक सुरक्षा संगठन के 62 वे स्थापना दिवस पर डीएम ने किया ध्वजारोहण।इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन के नियंत्रक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया और कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना को 62 वर्ष हो गए हैं यह ऐसा संगठन है कि जनता की सेवा करता है।