कोंडागांव: कोपरा छिंदली में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे, महिला को रायपुर रेफर किया गया
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत कोपरा छिंदली में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से चार लोग झुलस गए। घायलों में बीसोइन बाई मरकाम (46) को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।वहीं गागरु राम मरकाम (56) और आकाश मरकाम (24) का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।सुदामा मरकाम (60) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।