खरगोन जिले में इस समय मूंग की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी है, लेकिन खरीदी को लेकर स्थिति साफ नहीं है। जिले में करीब अट्ठाईस हजार हेक्टेयर में मूंग बोई गई है और अब किसान अपनी उपज बेचने के इंतजार में हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अभी तक सरकार की ओर से खरीदी को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।