मदनपुर: दधपी गांव से 7 महीने से लापता रंजीत का नहीं मिला सुराग, पिता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव से लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का सात महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की तलाश में परेशान पिता आज भी उसके लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजनों के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम रंजीत कुमार घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावज