कोंडागांव: भगदेवा गांव के ग्रामीणों ने पेट्रोल-डीजल संकट से नाराज होकर किया चक्काजाम, कोण्डागांव-अमरावती मार्ग किया अवरुद्ध
कोण्डागांव जिले में जारी पेट्रोल-डीजल संकट के बीच ग्राम भगदेवा के ग्रामीणों ने आज शनिवार सुबह अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कोण्डागांव-अमरावती मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:30 बजे से ग्रामीण सड़क पर बैठकर ईंधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल नहीं मिल