मांडल कस्बे में रविवार शाम करीब 5 बजे थाने से महज 100 मीटर दूर एक दुकान पर आधा दर्जन बदमाशों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। यह घटना लगभग 20 मिनट तक चली, लेकिन पास में मौजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।