शामली: मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, डीएम शामली ने जनपद के लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की
Shamli, Shamli | May 28, 2026 गुरुवार की शाम 5 बजे डीएम शामली आलोक यादव द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शामली जनपद के लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों में जनपद में आंधी तड़ित झंझावात, मेघ गर्जन व ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति भी 90 किलोमीटर प्रति घंटा का अनुमान लगाया जा रहा है।