सलोन: शादीपुर कोटवा गांव की महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, महिला की हालत गंभीर
19:4:2026 को 10:00 सुबह डीह थाना क्षेत्र के शादीपुर कोटवा गांव की महिला अनीता पत्नी देशराज ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फाँसी। परिजनों द्वारा महिला को डीह सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया। सीएचसी डीह में डॉ ने महिला का प्राथमिक उपचार कर महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।