चरखारी: चरखारी के नजरबाग मुहाल में बीए सेकंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, शव का कराया पोस्टमार्टम
चरखारी थाना क्षेत्र के नजरबाग निवासी अमरीश कुमार कि 19 वर्षीय पुत्री श्रृष्टि ने रात्रि कमरे के अन्दर पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह मां ने आवाज लगाई तो छात्रा ने दरवाजे नहीं खोले, तब मां ने खिड़की से झांका तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।