पामगढ़: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरा लोहर्सी गांव की ज्योति कश्यप का जीवन
जांजगीर-चांपा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में योजनाओं का लाभ लेकर जिले के विकासखंड पामगढ़ के लोहर्सी की निवासी ज्योति कश्यप आज एक बेहतर और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। ज्योति कश्यप की जिंदगी कभी कठिनाइयों से घिरी हुई थी। उनका कच्चा घर हर मौसम में जैसे उनकी परीक्षा लेता था। बारिश होते ही छत टपकने।