बंडा: ग्राम ढांड में एक व्यक्ति ने महिला के साथ डंडे से की मारपीट
Banda, Sagar | Jun 10, 2026 ग्राम ढांड में एक व्यक्ति ने महिला के साथ डंडे से मारपीट कर दी। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेड़े के बगल में बबलू का बेड़ा है। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह अपने बेड़े में काम कर रही थी तभी वहां बबलू आया और पुरानी बुराई पर से गाली गलौच करने लगा। गाली देने से मना किया तो वही पास में पड़े डंडे को उठाकर मारपीट कर दी।