नबीनगर: हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: नवीनगर में 25 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम
औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बस स्टैंड के समीप हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय मजदूर जितेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुनपुन पुल चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान भवानोखाप