गरीबों के गिरवी रखे सोने के जेवरात हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार
भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में गिरवी रखे 44.300 ग्राम सोने के जेवरात वापस नहीं करने के आरोप में ज्वेलर्स संचालक अमित सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, वार्ड पार्षद भूपेन्द्र यादव ने ₹4.50 लाख की गिरवी राशि चुकाने के बाद जेवरात वापस मांगे, लेकिन कथित तौर पर लगातार टालमटोल की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
#DurgPolice #BhilaiNews #KhursiparPolice
#GoldJewelleryCase #ChhattisgarhNews