ललितपुर: शहर कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर बाइक की डिग्गी से ₹500000 लेकर बदमाश रफूचक्कर, खुलासा नहीं हुआ, पीड़ित ने उठाए सवाल
ललितपुर सदर कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर खड़ी बाइक की डिग्गी से अज्ञात बदमाश 5 लाख रुपया लेकर रफू चक्कर हो गए,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई उक्त मामले का दो दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका,जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस की कार्य शैली को लेकर सवाल खड़े किए हैं, बैंक से पैसे निकालकर युवक घर जा रहा था रास्ते में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।