गोरखपुर: जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं पर सीएम हुए सख्त, अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए दिए सख्त निर्देश
गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में एक एक फरियादियों से बारी बारी जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को इत्मीनान से सुना,सीएम ने आये हुए लोगो को आश्वस्त करते हैं कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से आप सभी के समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।सरकार सभी के साथ हैं।