कोचिंग के लिए निकली नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। मामले में बुद्धीप्रकाश बैरवा और जीतेश मीणा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Ladpura, Kota | Jun 14, 2026