#फौजी_और_पुलिस_विवाद_का_वीडियो..
भरतपुर। खेड़ली मोड़ थाना पुलिस द्वारा आर्मी अधिकारी मेजर शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने के बाद से ही विरोध और बवाल जारी है। लेकिन अब उस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आर्मी अधिकारी और थाना पुलिस के बीच जमकर बहसबाजी हो रही है। हांलाकि, "भरतपुर अभी अभी" वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल वीडियो को 19 जून की रात करीब 11:30 बजे स्टेट हाईवे-22 पर हिंगोटा गांव के पास का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस बहसबाजी के बाद ही आर्मी अधिकारी को धारा 151 शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया था।