पथरगामा: पथरगामा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ज्ञान ज्योति इंटरनेशनल स्कूल में हुआ विशेष योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को 7:00 बजे दिन में ज्ञान ज्योति इंटरनेशनल स्कूल केरवार में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के योग प्रशिक्षक चंदन कुमार ने स्कूली बच्चों को सूर्य नमस्कार पद्मासन कपालभाती योगासन प्राणायाम आदि विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया।