आगरा: आर्मी कैंटीन में भर्ती कराने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले अभियुक्त को सदर से एसटीएफ यूनिट आगरा ने किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Nov 10, 2024 एसटीएफ यूनिट आगरा में बड़ी कार्रवाई की है जिसमें खुद को आर्मी का हवलदार बताकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, इसके पास सेना का फर्जी आईडी कार्ड मिला है, आईडी कार्ड दिखाकर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश भी किया करता था, यह लोगों को आर्मी की कैंटीन में भर्ती कराने के नाम पर जाल में फंसा कर रुपए ऐंठा करता था।