आगरा: ऋषिपुरम के पास कार चलाते समय अचानक बीमार पड़े व्यक्ति की पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान
थाना सिकंदरा के ऋषिपुरम के पास एक व्यक्ति कर चला रहा था, अचानक वह बीमार पड़ गया,व्यक्ति की पत्नी ने बताया है कि उसके हाथ पैर जकड़ गए और मुंह से झाग आने लगा,वहां से गुजर रही पुलिस की PRV ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने बताया कि व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था,पुलिस की कार्यशैली की व्यक्ति की पत्नी,परिजनों ने सराहना की है।