आगरा: छत्तीसगढ़ से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक बिछड़ी, ताज सुरक्षा पुलिस ने खोजकर परिजनों से मिलवाया
ताजमहल पर रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक भ्रमण करने के लिए आते हैं, आज भी छत्तीसगढ़ का परिवार ताजमहल का भ्रमण करने के लिए आया था, जिसमें से एक महिला कहीं बिछड़ गई और परिवार काफी परेशान होने लगा,इसकी सूचना ताज सुरक्षा पुलिस को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को खोज लिया और परिवार से मिलवा दिया, महिला ने ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली का धन्यवाद किया है।