आगरा: कमला नगर में घरों के आगे बनाई गई रैंप को नगर निगम की प्रवर्तन दल ने बुलडोजर से उखाड़ा, लोगों ने किया विरोध
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में कमला नगर में नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने लोगों के द्वारा घरों के आगे बनाई गई रैंप को बुलडोजर से उखाड़ दिया, इस दौरान नगर निगम की कार्रवाई का क्षेत्र लोगों के द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम के आगे किसी की एक न चली।