आगरा: आगरा की पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 10 जोड़ों को कराया गया एकजुट
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में आगरा के पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है, जिसमें पारिवारिक विवादों और पति-पत्नी एवं परिवारी जनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों के संबंध में काउंसलर्स के द्वारा काउंसलिंग की जाती है,नियत तिथि पर 25 जोड़े उपस्थित हुए जिनमें से 10 जोड़ों को एकजुट कराया गया और उनके घर को टूटने से बचाया गया।