नाथनगर: अजमेरीपुर बेरिया में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, छात्र की सूझबूझ से दर्जनों घर जलने से बचे
नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया गांव में बुधवार की शाम करीब सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अमित मंडल के घर के साथ पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी चपेट में आ गया।